Home Punjab>Amritsar Punjab News: चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 3 भैंसें चुराई, देखें वीडियो

Punjab News: चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 3 भैंसें चुराई, देखें वीडियो

0
Punjab News: चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 3 भैंसें चुराई, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बिना किसी डर के लोगों की हक की कमाई को मिनटों में चपत लगाकर फरार हो जाते हैं। वहीं अब इन चोरों की जानवरों पर भी नजर आ गई हैं। ताजा मामला अमृतसर का है जहां चोरों ने भैंसें चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

जानकारी देते पीड़ित बीबी कुलवंत कौर ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले भैंसें किश्तों पर खरीदी थीं, ताकि परिवार दूध बेचकर गुजारा कर सके। पीड़ित परिवार के मुताबिक, रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात लोग उनके पशु बाड़े में आए। इस दौरान वह गहरी नींद में थे। इसी का फायदा उठाकर चोर गाड़ी में भैसें लादकर फरार हो गए और उन्हें चोरी का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि घर में कुल 10 जानवर थे, जिनमें से चोरों ने 3 भैंसों को चुनकर चुरा लिया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुई भैंसों की कीमत करीब 2 लाख रुपये, 1.80 लाख रुपये और 1.75 लाख रुपये थी। परिवार का कहना है कि वे इन जानवरों के सहारे ही अपना गुजारा करते थे और घर का खर्च चलाने के लिए दूध बेचते थे। भैंसों के चोरी होने की वजह से अब परिवार के सामने बड़ी पैसे की दिक्कत आ गई है और किश्तें चुकाना भी मुश्किल हो गया है। पीड़ित बीबी कुलवंत कौर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इलाके के CCTV कैमरों में एक गाड़ी दिख रही है, लेकिन ज्यादा रोशनी होने की वजह से गाड़ी का नंबर साफ नहीं है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला अभी सीनियर अधिकारियों के ध्यान में नहीं आया है। जल्द ही शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उनकी भैंसों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए, क्योंकि परिवार की रोजी-रोटी सिर्फ मवेशियों पर ही निर्भर थी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here