Home Himachal>Una Confectionery की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सामान चोरी, देखें CCTV

Confectionery की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सामान चोरी, देखें CCTV

0
Confectionery की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सामान चोरी, देखें CCTV

ऊना/सुशील पंडितः हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते टाहलीवाल बाजार में स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में 2 चोरों ने कैश सहित एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते दोनों चोर सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोर बड़े आराम से टॉर्च की रोशनी में दुकान के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस दौरान हालांकि दोनों चोरों के चेहरे भी सीसीटीवी में देखे जा सकते हैं। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाजार में रेकी भी की थी , जिसके बाद उन्होंने मौका देखकर दुकान को निशाना बनाया। रोजाना की तरह सुबह जब दुकान का कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उसने तुरंत दुकान मालिक को फोन कर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की। हालांकि सीसीटीवी में चोरी करने वाले दोनों चोरों के चहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने का आभास होने पर उन्होंने अपनी पहचान छुपाने को अपने चेहरों पर कपड़ा बांध लिया और चोरी करने लगे। बहरहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here