Home National LPG Gas को लेकर मचा हाहाकर, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

LPG Gas को लेकर मचा हाहाकर, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

0
LPG Gas को लेकर मचा हाहाकर, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
गोरखपुरः देश भर में एक ओर कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर किल्लत आ रही है, वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ता भी काफी परेशान हो रहे है। यही कारण है कि घरेल एलपीजी गैस को लेकर एजेंसी के दफ्तरों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइने लग रही है। एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि घरेलू एलपीजी गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं है, लेकिन फिर भी लोग पैनिक हो रहे है। हालात ये हो गए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लोग हाथापाई करने लगे है। ताजा मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी से सामने आया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जहां गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे लाइन में जबरन घुसने की कोशिश को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय वहां पुलिस बल भी मौजूद था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों बीच-बचाव करके स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। दरअसल, आपूर्ति में कटौती के कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। पीपीगंज में गैस सिलेंडर के लिए तड़के से ही लंबी कतारें लग रही हैं. विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर बीच में घुसने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग की चेतावनी देकर उपद्रवियों को अलग किया। एजेंसी पर सुरक्षा के मद्देनजर अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों और कोटे में हुई कटौती के कारण गैस की किल्लत बनी हुई है। पीपीगंज की इस एजेंसी पर करीब 30 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम है। इसी कमी के कारण ग्राहकों का धैर्य जवाब दे रहा है और आए दिन विवाद की स्थितियां पैदा हो रही हैं।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here