Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Online Game में लाखों रुपए हारने पर घर से निकला पुलिस कर्मी का बेटा, देखें वीडियो

Punjab News: Online Game में लाखों रुपए हारने पर घर से निकला पुलिस कर्मी का बेटा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Online Game में लाखों रुपए हारने पर घर से निकला पुलिस कर्मी का  बेटा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सब इंस्पेक्टर का बेटा ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हार गया। जिसके बाद नौजवान बीते दिन दिल्ली रेलवे स्टेशन से लुधियाना पहुंच जाता है और थाना 1 के अधीन आते फील्डगंज में स्थित छोटू राम धर्मशाला में रूक जाता है। पिता परेशान होकर बेटे को फोन करता, लेकिन नौजवान फोन नहीं उठाता। जिसके बाद पिता लोकेशन ट्रेस करने के बाद लुधियाना में कोतवाली पुलिस को सूचित करता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छोटू राम धर्मशाला पहुंचती है और 24 घंटे में नौजवान को काबू करके सकुशल परिजनों के हवाले कर देती है। लोकेश गौतम ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पीड़ित ने कहा कि उसका भाई 23 वर्षीय दर्मेश कुमार शेयर मार्केट ट्रेड करता था। वह दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित ने कहा कि परिवार आगरा का रहने वाला है और अभी दिल्ली में रह रहे है। पीड़ित ने बताया कि भाई पैसों में नुकसान होने के कारण परेशान हो गया और घर से भाग गया था।

पीड़ित ने कहा कि कल घर से निकलने के बाद उसने लोकेशन ट्रेस किया और लुधियाना पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने 1 से 2 घंटे में भाई को ढूंढ निकाला। जब भाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि ऑनलाइन गेम में पैसे हार गया था और उसके बाद परेशान होकर घर से भाग गया था। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम में भाई 2 लाख रुपए हार गया था। वहीं पुलिस ने कहाकि उन्हें जैसे ही दिल्ली के नौजवान की लुधियाना में लापता होने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर नौजवान को ढूंढ लिया और उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here