Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी से स्नेचिंग, लोगों ने काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी से स्नेचिंग, लोगों ने काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी से स्नेचिंग, लोगों ने काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांधी नगर में लोगों ने चोर को काबू किया। जहां मलेरकोटला से आए व्यापारी को एक्टिवा सवार 2 चोरों ने झपटमारी करते हुए नगदी छीन ली। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर चोर को काबू किया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की। वहीं चोर के कपड़े उतारकर उसे नंगा किया गया। लोगों के अनुसार रेडिमेड का सामान खरीदने के लिए व्यक्ति जा रहा था, तभी ग्रे रंग की एक्टिवा सवार 2 व्यक्ति झपटमारी करते हुए नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने कुछ दूरी पर चोर को काबू कर लिया।

जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की और उसके कपड़े उतार दिए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें चोर अंडरवियर और पैरों में मोजे पहने हुए सड़क पर बेहोशी की हालत में लेटा हुआ है। बताया जा रहा हैकि 20 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हुए थे। हालांकि चोर से 19 हजार रुपए बरामद कर लिए गए है। चश्मदीद रवि कुमार ने कहा कि ग्राहक की जेब से 20 हजार लेकर एक्टिवा सवार भाग गए।

जिसके बाद उसने पीछा करते हुए एक चोर को काबू कर लिया। इस दौरान एक्टिवा सवार उसे घसीटता ले गया, लेकिन व्यक्ति ने एक्टिवा नहीं छोड़ी और चोर को काबू कर लिया। रवि ने कहाकि बाजार में पहली बार दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना हुई है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना 4 पुलिस ने चोर को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा चोर को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here