Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: शादी का झांसा देकर तांत्रिक ने ठगे 70 हजार, आरोप- दी मारने की धमकी, देखें वीडियो

Jalandhar News: शादी का झांसा देकर तांत्रिक ने ठगे 70 हजार, आरोप- दी मारने की धमकी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: शादी का झांसा देकर तांत्रिक ने ठगे 70 हजार, आरोप- दी मारने की धमकी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रैनक बाजार में तांत्रिक पर व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर व्यक्ति ने थाना 4 की पुलिस को शिकायत भी दी है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि तांत्रिक ने शादी के टोटकों के नाम पर पैसे ठगे और उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कहा कि उसकी शादी ना होने पर किसी पडिंत ने कहा उसके संयोग बंधे हुए है। जिसके बाद वह तात्रिंक के जाल में फंस गया और उपाय करवाने के बदले उससे 70 हजार रुपए ठगे। पीड़ित ने कहा कि अपनी सैलेरी भी घर नहीं दे रहा था। ऐसे में अब तात्रिंक पैसे लेने की बात भी मान गया।

पीड़ित ने कहा कि सविधान चौक के पास उसे एक नौजवान मिला था और उसने तात्रिंक का कार्ड दिया था। जिसके बाद वह तात्रिंक के पास गया, जहां तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने पहले 4900 रुपए का पूजा का सामान खरीदा। इसके बाद, तांत्रिक ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से अपने खाते में 14000 रुपए और डलवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तांत्रिक द्वारा न तो कोई उपाय किया गया और न ही शादी से जुड़ा कोई समाधान निकला, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। तांत्रिक ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जो करना है कर लो।

तांत्रिक के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने अपने दोस्तों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने कहा कि अब तात्रिंक पैसे लेने की बात को मान गया। इसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को इकट्ठा होते देख तांत्रिक घबरा गया और बाजार में माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम रैनक बाजार पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में तांत्रिक ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा। थाना 4 के जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्हें नरेश कुमार नामक व्यक्ति से शिकायत मिली थी है, जिसने बताया कि रेहान नामक तात्रिंक ने शादी करवाने का झांसा देकर उससे 70 हजार रुपए ले लिए। पीड़ित के अनुसार तात्रिंक ने ना पैसे लौटाए और ना ही व्यक्ति की शादी करवाई। जिसके बाद उनकी टीम द्वारा मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here