Home Punjab>Amritsar Punjab News: रावी नदी के बांधों को लेकर MLA ने अधिकारियों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

Punjab News: रावी नदी के बांधों को लेकर MLA ने अधिकारियों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

0
Punjab News: रावी नदी के बांधों को लेकर MLA ने अधिकारियों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

बाढ़ आने के दौरान टूटे थे 23 बांध

अमृतसरः सीमावर्ती क्षेत्र रमदास में रावी नदी में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण टूट गए थे। वहीं टूट चूके बांधों को लेकर अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त बांधों की मौजूदा हालत का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द मुरम्मत व मज़बूती के काम शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक धालीवाल ने कहा कि हालिया समय में रावी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण हल्का अजनाला के लगभग 23 बांध टूट गए थे, जिससे सीमावर्ती गांवों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्षतिग्रस्त बांधों को मज़बूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न स्थानों पर टूटे और कमजोर हो चुके बांधों का निरीक्षण किया गया है और इसका पूरा अनुमान तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। धालीवाल ने कहा कि सरकार से मंज़ूरी मिलने पर 3 से 4 महीनों के भीतर ये सभी बांध मज़बूत कर दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि काम में लापरवाही हुई और भविष्य में बांध टूटे तो उसकी ज़िम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here