Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दिन दहाड़े बच्चे से Snatching, लोगों ने चोर को काबू करके की छित्तर परेड

Punjab News: दिन दहाड़े बच्चे से Snatching, लोगों ने चोर को काबू करके की छित्तर परेड

0
Punjab News: दिन दहाड़े बच्चे से Snatching, लोगों ने चोर को काबू करके की छित्तर परेड

लुधियानाः जिले में शेरपुर के नजदीक खोका मार्केट में दिन दहाड़े दोपहर 3 बजे स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बच्चे के गले से चेन छीनकर 2 स्नेचर फरार हो गए। वहीं बच्चे द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने एक स्नेचर को काबू कर लिया। हालांकि दूसरा स्नेचर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा मार्केट से गुजर रहा था। इस दौरान 2 स्नेचर आए और गले से चेन छीनकर फरार हो गए। बच्चे द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने स्नेचरों का पीछा किया और एक को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर स्नेचर की छित्तर परेड की।

इस दौरान लोगों ने उसे खंभे से बांधकर अर्द्धनग्न कर दिया। पिटाई होने के बाद आरोपी ने लोगों के सामने माना कि उसके साथी ने बच्चे के गले से सोने की चैन निकाली है, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। लोगों ने स्नेचर की पिटाई करने के बाद पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पब्लिक ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से नशा, सीरिंज व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने पब्लिक के सामने माना कि वो नशा करते हैं। पब्लिक का आरोप है कि जब उसे पकड़ा गया तो भी वह नशे में था। वहीं थाना मोती नगर के एसएसचओ भूपिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि पब्लिक ने एक स्नेचर को काबू किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि स्नेचर को थाने लाया गया है, वहीं बच्चे की मां के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here