Home Himachal>Una जिले में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता : उपायुक्त

जिले में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता : उपायुक्त

0
जिले में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता : उपायुक्त

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य, भ्रामक जानकारी या अफवाहों से बचें

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना ने कहा कि ऊना जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों, पेट्रोल तथा डीज़ल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा आवश्यकता अनुसार मिट्टी तेल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया की व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले में व्यवसायिक कनेक्शनों के लिए लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति निर्धारित की गई है, ताकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग न करें। एक बार बुकिंग करने के बाद मोबाइल एप्लिकेशन या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से बुकिंग स्वतः कन्फर्म हो जाती है, इसलिए बार-बार बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीज़ल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आमजन से अपील की गई है कि इनका अनावश्यक भंडारण न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें।

उन्होंने कहा की जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों को उनकी मांग के अनुसार व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य है और आमजन किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह से बचें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here