Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Online Payment के नाम पर दुकानदार से ठगी, देखें वीडियो

Jalandhar News: Online Payment के नाम पर दुकानदार से ठगी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Online Payment के नाम पर दुकानदार से ठगी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदार से ठगी की घटना सामने आई है। दरअसल, अमन नगर 2 बाइक सवार युवक मोबाइल की दुकान से एयरपॉड्स लेकर स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर फरार हो गए। जब तक दुकानदार को धोखाधड़ी का पता चला, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने इस संबंध में थाना 8 की पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक वैभव कोहली ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद थे।

इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने दुकान में आकर एयरपॉड्स दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उन्हें एयरपॉड्स दे दिए। दुकानदार के अनुसार एयरपॉड्स देखने के दौरान एक युवक दुकान से बाहर चला गया, जबकि दूसरा युवक दुकान के अंदर खड़ा होकर एयरपॉड्स चेक करता रहा। कुछ देर बाद युवक ने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेगा और इसके लिए उसने स्कैनर मांग लिया। आरोप है कि युवक ने पेमेंट करने का नाटक किया और बिना पैसे ट्रांसफर किए एयरपॉड्स लेकर तेजी से दुकान से बाहर निकल गया।

बाहर खड़ा उसका साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। दोनों युवक तुरंत बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि उस समय दुकान पर काफी ग्राहक मौजूद थे, इसलिए वह तुरंत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चेक नहीं कर सका। कुछ देर बाद जब उसने मोबाइल में पेमेंट हिस्ट्री देखी तो पता चला कि किसी भी तरह का भुगतान नहीं हुआ है। वैभव कोहली ने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here