Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: छात्रा की मौत को लेकर Cambridge School के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, भारी हंगामा , देखें वीडियो

Jalandhar News: छात्रा की मौत को लेकर Cambridge School के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, भारी हंगामा , देखें वीडियो

0
Jalandhar News: छात्रा की मौत को लेकर Cambridge School के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, भारी हंगामा , देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छठी मंजिल से छ्लांग लगाकर 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या की गई। वहीं दूसरी और परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि बच्ची का मर्डर हुआ है। परिजनों का कहना है कि बच्ची के पास कोई वाहन नहीं है, ऐसे में वह खुद बच्ची को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए जाते थे। उन्होंने कहा कि बिना साधन के बच्ची जालंधर हाइट्स में कैसे पहुंच गई। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा देर रात स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया गया। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक वह स्कूल के बाहर धरना लगा कर बैठे हुए थे लेकिन काफी समय बीत जाने तक ना तो स्कूल का प्रशासन उनके पास आया और ना ही पुलिस प्रशासन उनसे बात करने के लिए उनके पास पहुंचा।

देर तक चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद किसी टीचर ने उनके साथ संपर्क नहीं किया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के पैर पर एक छोटी सी खरोंच है, उसके अलावा उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के मुंह से झाग आ रही थी जिसको पुलिस ने भी माना है। परिवार का कहना है कि छठी मंजिल से गिरने से पहले उसे कुछ खिलाया गया है।

हंगामे के दौरान परिजनों ने कहा कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाए नहीं जा रहे। लोगों ने कहा कि 5 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन पुलिस ना तो स्कूल के कैमरे दिखाने के लिए स्कूल प्रबंधन को कह रही है और ना स्कूल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगाया गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल की छात्रा ने जालंधर हाइट्स में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त की है। अधिकारी का कहना है कि बच्ची साइंस और मैथ्स के पेपर में फेल हो गई थी। पुलिस अधिकारी के इस रवैया के बाद परिजनों में रोष पाया गया और उन्होंने कहा कि अभी तो पेपर चल रहे हैं तो ऐसे में रिजल्ट कहां से आ गया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि उन्होंने बच्चों को स्कूल में छोड़ा था ऐसे में बच्चा स्कूल से जालंधर हाइट्स में कैसे पहुंच गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है। परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहां काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खोला गया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here