Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: प्रकृति का चमत्कार, 114 साल की बुजुर्ग के दोबारा उगने लगे दांत, अभी भी खुद से करती हैं सारे काम, देखें वीडियो

Punjab News: प्रकृति का चमत्कार, 114 साल की बुजुर्ग के दोबारा उगने लगे दांत, अभी भी खुद से करती हैं सारे काम, देखें वीडियो

0
Punjab News: प्रकृति का चमत्कार, 114 साल की बुजुर्ग के दोबारा उगने लगे दांत, अभी भी खुद से करती हैं सारे काम, देखें वीडियो

परिवार ने सरकार से की ये मांग

होशियारपुरः प्रकृति के रंग अनोखे होते हैं, जिसका एक जीता-जागता उदाहरण होशियारपुर के एक गांव में देखने को मिला है। यहां एक 114 साल की बुजुर्ग महिला, जिनकी उम्र एक सदी पार कर चुकी है, के दांत फिर से उगने शुरू हो गए हैं। परिवार इसे एक तरह का भगवान का आशीर्वाद मान रहा है। होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके के दरवाली कलां गांव की बुजुर्ग धरमो देवी आराम से चल फिर सकती हैं और खाना-पीना भी अपने आप से ही खाती हैं। धरमो देवी के बेटे बिशन सिंह ने बताया कि उनकी मां की उम्र लगभग 114-115 साल है। उन्होंने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि इतनी उम्र होने के बावजूद मां हमारे सिर पर सलामत हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें मां को लेकर ज्यादा कुछ करना भी नहीं पड़ता है, क्योंकि वह ज्यादातर काम खुद से ही करती हैं। वह कई बार घर के पास में बनी छोटी सी क्यारी में पौधे भी लगाती रहती हैं और कुदरती से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल एक ही दुख है कि ज्यादा उम्र होने के कारण उनके हाथों के फिंगरप्रिंट मिट गए हैं, जिस कारण उनके अंगूठे बायोमेट्रिक मशीनों पर स्कैन नहीं हो पा रहे हैं।” इसी के चलते उन्हें कई सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिसको लेकर कई बार बुजुर्ग धरमो देवी इस बारे में सोचती रहती हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी मां के लिए सरकारी सुविधाएं शुरू करने के लिए प्रशासन को कोई हल निकालना चाहिए। माता धर्मो देवी ने बातचीत दौरान बताया कि उन्होंने इस समय दौरान बहुत कुछ बुरा और अच्छा देखा हैं। उन्होंने बताया कि जितना प्यार लोगों में पहले हुआ करता था अब उतना प्यार नहीं रह गया है। पहले लोगों में गुस्सा भी कम था जो अब बढ़ गया है। उन्होंने पाकिस्तान और भारत के अलग होने का वियोग भी सहा है। उन्होंने इस दौरान मांग की कि उनकी भी सरकारी सुविधाएं शुरू होनी चाहिए, ताकि वह भी मान महसूस कर सकें कि वह राज्य की अनमोल नागरिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here