Home Punjab>Patiala Punjab News: फाटक के पास तेज रफ्तार थार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: फाटक के पास तेज रफ्तार थार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: फाटक के पास तेज रफ्तार थार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

लोगों में रोष, किया रोड़ जाम

पटियालाः जिले में 22 नंबर फाटक के पास तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। जहां थार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार 2 युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जॉबनप्रीत सिंह निवासी गांव भादरी के रूप में हुई है। वहीं लोगों द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और गांव वासियों ने फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि थार गाड़ी एक लड़की चला रही थी जिसने गलत तरीके से ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मारी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का भरोसा दिया। इलाके में देर रात तेज रफ्तार गाड़ियों और हुड़दंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here