Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Ratan Hospital के Doctor की Car पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News: Ratan Hospital के Doctor की Car पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News: Ratan Hospital के Doctor की Car पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में शिंगार सिनेमा रोड पर रतन अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार पर गोली चलने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के मालिक की गाड़ी पर गोली का निशान मिला है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई गाड़ी में मौजूद नहीं था। घटना को लेकर डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि रतन हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुबीत रतन की फॉक्सवैगन कार पर गोली चली है। डॉ. रतन ने बताया कि रोज की तरह उनकी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी थी। शनिवार सुबह जब उनका ड्राइवर गाड़ी साफ करने पहुँचा तो उसने देखा कि कार का फ्रंट विंडशील्ड बुरी तरह टूटा हुआ था। जब बारीकी से जांच की गई तो गाड़ी के पास ही बंदूक की एक गोली (खोखा) बरामद हुई। डॉक्टर ने अंदेशा जताया है कि यह घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुई होगी। हालांकि गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके से बरामद गोली को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा मामला हमारे संज्ञान में है। शुरुआती जांच में यह हवाई फायर का मामला लग रहा है क्योंकि डॉ. सुबीत रतन ने किसी भी पुरानी रंजिश या दुश्मनी से साफ इनकार किया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि पता चल सके कि गोली जानबूझकर चलाई गई या यह किसी क्रॉस फायरिंग या हवाई फायर का हिस्सा थी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here