Jalandhar News: विवादों में घिरा MGN School, सिख तालमेल कमेटी ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

जालंधर, ENS: कपूरथला चौंक के पास आदर्श नगर में स्थित MGN School को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आरोप लगाए जा रहे है कि स्कूल प्रशासन द्वारा सिख शब्द को हटा दिया गया। जिसकी सूचना मिलने पर सिख तालमेल कमेटी मौके पर पहुंची और उनके द्वारा इस मामले को लेकर प्रशासन से बात की जा रही है। घटना को लेकर स्कूल में भारी हंगामा हो रहा है।

सिख तालमेल कमेटी का कहना है कि सिखों के नाम के आगे फार्म पर हिंदू लिखा जा रहा है। जिसको लेकर कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज फार्म मिलने की सूचना के बाद वह स्कूल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो सिख शब्द को फार्म से हटाने का काम करेंगा उस सभी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और स्कूल का काम चलने नहीं दिया जाएगा।

कमेटी ने कहा कि अगर स्कूल में 2 हजार सिख बच्चे पढ़ते है तो फार्म में सभी में सिख बच्चों के ब्लॉक में नो शब्द लिख दिया गया। परिजनों द्वारा कमेटी को शिकायत मिलने के लेकर आज वह स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल केएस रंधावा के सामने उन्होंने मुद्दे को रखा। कमेटी का आरोप है कि सिखों को कम करने की नीयत से यह घटना की गई है।

दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसीपल ने माना कि स्कूल द्वारा बच्चों के भरे जाने वाले फार्म को लेकर कुछ गलती हुई है, जिसमें सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पेरेंट्स की शिकायत मिलने पर सुधार किया जा रहा है। प्रिंसीपल का कहना है केंद्र द्वारा फार्म उनके पास आए थे, जो कि बच्चों को भरने के लिए दे दिए गए। हालांकि काफी हंगामा होने के बाद प्रिंसीपल ने फार्म में करेक्शन करवाने के लिए पेरेंट्स और सिख तालमेल कमेटी को आश्वासन दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...