Home International Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई Flights, Indigo ने यात्रियों को किया Alert

Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई Flights, Indigo ने यात्रियों को किया Alert

0
Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई Flights, Indigo ने यात्रियों को किया Alert
नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली भी कई फ्लाइट्स 15 मार्च यानी की आज फिर से रद्द हो गई हैं।

Read In English : https://encounternews.in/world/qatar-airways-restarts-limited-flights-to-delhi-and-mumbai-amid-middle-east-tensions/

Indigo ने दिया बयान

भारतीय एयरलाइंस इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के कारण से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेट्स जरुर चेक करें।

दिल्ली-दुबई रुट की फ्लाइट्स हुई रद्द

यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली-दुबई रुट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी है। अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई रुट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल की। अबू धाबी के लिए तो एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी है हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेगी।

कतर का एयरस्पेस भी हुआ बंद

कतर एयरवेज की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई है। कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है। एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरु किया जाएगा। ऐसे में यदि आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेट्स एक बार जरुर देख लें। आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह से पांच उड़ानें रद्द हैं। सिर्फ एक दिल्ली-मुंबई रिटर्न फ्लाइट चलेगी। अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांचों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि ये उड़ानें सिर्फ स्लॉट की उपलब्धता और परिचालन के समय की स्थितियों पर निर्भर करेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स जरुर चेक कर लें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here