Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Cabinet Minister Tarunpreet Saundh और SSP Dr. Darpan ने मैराथन में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

Punjab News: Cabinet Minister Tarunpreet Saundh और SSP Dr. Darpan ने मैराथन में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Cabinet Minister Tarunpreet Saundh और SSP Dr. Darpan ने मैराथन में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

नई पीढ़ी को दिया ये संदेश

लुधियानाः खन्ना पुलिस ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के तहत विशेष संपर्क कार्यक्रम करवाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने नशा विरोधी मैराथन में हिस्सा लिया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। नई पीढ़ी को स्वस्थ गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और विभिन्न खेल मुकाबले भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक योगा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री और एसएसपी ने स्वयं भाग लिया। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने पंजाब सरकार और खन्ना पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की मुहिम के तहत पुलिस लगातार संपर्क कार्यक्रम चला रही है, ताकि आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करना आसान हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान एक संपर्क कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों से सुझाव लिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here