Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में Mobile Shop पर ताबड़तोड़ Firing, एक युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में Mobile Shop पर ताबड़तोड़ Firing, एक युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में Mobile Shop पर ताबड़तोड़ Firing, एक युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के दबुर्जी गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों ने एक मोबाइल की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

जानकारी मुताबिक, दबुर्जी में स्थित एक मोबाइल की दुकान के बाहर कुछ युवक अचानक पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलीबारी इतनी तेज थी कि दुकान में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया है कुछ दिन पहले युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दबुर्जी में इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रही है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here