Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Rave Party: फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, अश्लील डांस करती युवतियों के साथ NRI समेत 28 लोग गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Rave Party: फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, अश्लील डांस करती युवतियों के साथ NRI समेत 28 लोग गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: January 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, उदयपुर। Rave Party: शहर के दो फार्म हाउस में (Farm House Rave Party) रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस ने छापा मारकर रेव पार्टी (Rave Party) कर रहे 5 राज्यों के 28 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी (Rave Party) में अमेरिकी युवक (NRI) भी शामिल था, जिसके पास से 4 हजार डॉलर भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से गांजा, शराब और आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

Contents
  • अश्लील डांस देखने के लिए 10 हजार फीस
  • कार्रवाई में पुलिस को लग गए 13 घंटे
  • बुलाई थी लड़कियां
  • वेश्यावृत्ति में लिप्त
  • रेव पार्टी में NRI भी गिरफ्तार
  • नेपाल की काल गर्ल भी बुलाई

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

गुप्त सूचना पर पुलिस ने 2 टीमें बनाकर देर रात 2 फार्म हाउस पर दबिश दी तो यहां लड़कियां अश्लील कपड़ों में नाच रही थी और युवक नोट उड़ा रहे थे। कुछ करेंसी जमीन पर भी बिखरी हुई थी। पार्टी में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपए का टिकट रखा गया था। यह मामला उदयपुर (Udaipur) का है।

शहर के फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा,
शहर के फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा,

अश्लील डांस देखने के लिए 10 हजार फीस

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि रेव पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। पुलिस ने पहले इस पार्टी का का वेरिफिकेशन किया और फिर दबिश दी। पुलिस जब फार्म हाउस के अंदर पहुंची तो तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था और हॉलनुमा कमरे में युवतियां डांस कर रही थी।

युवतियां कम और अश्लील कपड़ों में थी, जबकि यहां मौजूद युवक उन पर नोट उड़ा रहे थे। मौके से एक गुजरात नंबर की कार भी बरामद की गई है।

Police Raid
Police Raid

कार्रवाई में पुलिस को लग गए 13 घंटे

गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके के माताजी का खेड़ा में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर शनिवार देर रात 1 बजे दबिश दी। वहीं खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर दूसरी टीम ने रविवार सुबह करीब 3:30 बजे कार्रवाई की।

दोनों फार्म हाउस के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। युवक-युवतियों से पूछताछ करने और अन्य जानकारी जुटाने में 13 घंटे लग गए। दोनों फार्म हाउस से पुलिस 10 युवतियों और 18 युवकों को लेकर रविवार दोपहर 4 बजे गोगुंदा थाने पहुंची।

बुलाई थी लड़कियां

डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुंदा थाना इलाके में 2 फार्म हाउस पर रेव पार्टी चल रही है। यहां बड़ी संख्या में युवक और एस्कॉर्ट सर्विस के लिए अलग-अलग राज्यों से लड़कियां भी बुलाई गई हैं। इस पर एसपी योगेश गोयल ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया।

डीएसपी ने बताया कि एक टीम मेरे सुपरविजन में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची, जबकि दूसरी टीम उदयपुर वेस्ट डीएसपी कैलाश खोरीवाल के सुपरविजन में द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची।

वेश्यावृत्ति में लिप्त

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीमों ने पियाकल प्रियांक पीपी फॉर्म हाउस से 5 लड़कियां और आयोजक सहित 8 युवकों को पकड़ा। वहीं, द स्काई साइन हॉलिडे फॉर्म हाउस से 5 लड़कियों और 10 युवकों को पकड़ा। सभी लोग वेश्यावृत्ति में लिप्त पाए गए। दोनों फार्म हाउस में हुई कार्रवाई के अलग-अलग केस दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

rave party News
rave party News

रेव पार्टी में NRI भी गिरफ्तार

गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस में पार्टी के मुख्य आयोजनकर्ता अमित प्रधान निवासी बोरानाडा (जोधपुर) के साथ ही कोमल (22) निवासी उदयपुर, सायमा (27) निवासी उदयपुर, दीप्ति (27) निवासी ठाणे (महाराष्ट्र), पठान (23) निवासी सूरत (गुजरात) और आरजू (25) निवासी बंसत विहार (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया।

इसी पार्टी में गुजरात के बड़ौदा निवासी रोडिया रक्षित, जैमिन, दीपक, हिरेन, दिशांत और साहिल (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से एक NRI जिगर शाह (42) निवासी स्टोनब्रूक (USA) को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 हजार डॉलर अमेरिकन करेंसी बरामद की है, जिसकी भारतीय कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए है।

Call Girl
Call Girl

नेपाल की काल गर्ल भी बुलाई

डीएसपी ने बताया कि द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस में मुख्य आयोजनकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी सुमेरपुर (पाली), सिद्धार्थ गहलोत निवासी शिवगंज (सिरोही), लड़कियां उपलब्ध करवाने वाले ऋतु राठौड़ और राहुल राठौड़ को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एस्कॉर्ट सर्विस की जोया (24) निवासी रोहिणी (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह गीतिका (22) निवासी असम, पूजा (30) निवासी सूरत (गुजरात), सुषमा (35) निवासी चुरिया माई (नेपाल) और सीमा पटेल (27) निवासी मेहसाणा (गुजरात), संजय (50) निवासी दरियापुर (अहमदाबाद), हिरन (45) निवासी अहमदाबाद, दर्शन (27) निवासी अहमदाबाद, आशीष, कल्पेश, अमित चिराग और सुनील को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में 22 लाख रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Next Article Film Emergency Dispute: कंगना रनौत की फिल्म का विदेश में भी विरोध, स्क्रीनिंग को रोका; एक्टर ने कही ये बातें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.