नया पोस्टर आया सामने
फिल्म से सलमान खान ने एक बहुत ही दमदार पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा भी उन्होंने इस पोस्टर के जरिए की है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात यह है कि इसकी टैगलाइन है ‘May War Rest In Peace’. इस सोच के साथ सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदल दिया गया है।सलमान खान की फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। ‘मातृभूमि में वार रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों के दिलों की गहराई को छू रही है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद अब यह चर्चा छिड़ गई है और लोग फिल्म के नाम के पीछे ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।View this post on Instagram