Home Government News>Punjab Govt आंख, कैंसर और NCD जांच सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

आंख, कैंसर और NCD जांच सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

0
आंख, कैंसर और NCD जांच सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच कैंपों में लगभग 37,000 बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पंजाब की अनमोल धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन कैंपों में आंखों की जांच, कैंसर और एनसीडी स्क्रीनिंग, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी जांच, फिजियोथेरेपी और विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए 1,756 पंजीकरण किए गए, जिनमें से 539 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुईं। इसके अलावा 1,274 कैंसर स्क्रीनिंग, 4,863 ऑर्थोपेडिक जांच, 6,339 एनसीडी स्क्रीनिंग, 9,015 आंखों की जांच, 2,593 ईएनटी जांच और 1,621 फिजियोथेरेपी सेवाएं दी गईं।

सहायक उपकरण और दृष्टि सुधार के लिए 418 लाभार्थियों को ALIMCO के माध्यम से आवश्यक उपकरण और 3,014 विजन चश्मे वितरित किए गए। मंत्री ने दोहराया कि विभाग बुजुर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here