Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिवाजी नगर इलाके में 2 एक्टिवा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जय करण उर्फ बबलू निवास जमालपुर के रूप में हुई है। इस हादसे में बबलू का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जय करण दुकान के लिए सामान लेकर निकला था।

जब वह शिवाजी नगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एक्टिवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जय करण ने मौके ही मौत हो गई। घटना के दौरान एक्टिवा पर पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। जय करण की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

घर में विलाप का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय करण की पत्नी हाउसवाइफ है और वह घर का एकमात्र सहारा था। हादसे के बाद आरोपी एक्टिवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरार एक्टिवा चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here