Home Business कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शेयर बाजार में आया उछाल

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शेयर बाजार में आया उछाल

0
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शेयर बाजार में आया उछाल

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च 2026 को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी हरे निशान पर खुले। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 100 अंक से अधिक उछला।

सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 350.93 अंक यानी 0.46% तेजी के साथ 76,421.77 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 122.75 अंक यानी 0.52% तेजी के साथ 23,703.90 अंक पर था। इससे पहले लगातार दो दिन शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई।

इसके अलावा टीसीएस, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा है। निफ्टी मिडकैपमें 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1 फीसदी तेजी आई है।

सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी आई। निफ्टी मेटल में 0.83 फीसदी गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 92.43 पर आ गया। कच्चा तेल 1.42 फीसदी गिरावट के साथ 102 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here