Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व कांग्रेस पार्षद का भतीजा घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व कांग्रेस पार्षद का भतीजा घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व कांग्रेस पार्षद का भतीजा घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं छेहराटा इलाका में पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पीड़ित देर रात घर के बाहर बहन के साथ खड़ा था और कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर एक बदमाश आया और उसने अचानक गोली चला दी। गोली युवक के पेट में लगी और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं परिवार के लोग घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान सागर के नाम से हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सागर रात में घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निकला था। उस वक्त उसकी बहन भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया, उसने हेलमेट पहन रखा था। वह पास पहुंचा और सीधे पेट में गोली मारकर फरार हो गया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/midnight-shooting-in-chheharta-area-of-amritsar-former-councilors-nephew-shot-condition-critical/

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही।

उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here