Home National रिहायशी इमारत में आग लगने 7 की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

रिहायशी इमारत में आग लगने 7 की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
रिहायशी इमारत में आग लगने 7 की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: जिले में पालम के रिहायशी इलाके में आज 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग के अनुसार सुबह पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बच्चा ऊपर से नीचे गिर गया जिसको चोट लगी है, जबकि एक पुरुष फायर की सीडी से स्लिप होकर के नीचे गिरा उसको भी चोट लगी है। 5 से 6 लोगों को जली हालत में बाहर निकल गया है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ और लोग फंसे हुए हो सकते हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/top-news/fire-breaks-out-in-delhis-palam-9-lives-lost-many-injured-panic-in-the-area/

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है। इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है। परिवार के तकरीबन 15 लोग हैं। राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं, ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। आग के कारणों का पता लगने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here