Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: बंपर फसल होने के कारण मंडियों में 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना- लाल चंद कटारूचक्क
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: बंपर फसल होने के कारण मंडियों में 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना- लाल चंद कटारूचक्क

Mahabir
Last updated: April 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज रूपनगर की दाना मंडी में गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है और इस सीजन के दौरान लगभग 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है।

Contents
  • 24 घंटों में की जा रही खरीद
  • किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि अब तक मंडियों में 13 लाख 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से लगभग 11 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 703 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।

24 घंटों में की जा रही खरीद

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों के अनुसार, जहां अदायगी खरीद होने के 24 घंटों में की जा रही है, वहीं लिफ्टिंग में भी कोई ढिलाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि उन्हें मंडियों के दौरे के दौरान फिलहाल कोई मुश्किल सामने नहीं आई।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री के अनुसार, मौसम अगर इसी तरह साथ देता रहे, तो इस बार गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तरपालों और करेटों के सुरक्षित प्रबंध रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं है।

किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के आदेशों अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रही खरीद कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न हो और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर कटारूचक्क ने मजदूर भाईचारे से बातचीत करते हुए कहा कि धरती पर असली देवता मजदूर हैं जो इतनी मेहनत-मशक्कत से अपना परिवार पालते हैं। उन्होंने मजदूरों का फसलों के मंडीकरण में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा इनके साथ खड़ी है और सरकारी ने इनका मेहनताना सिर्फ 1 वर्ष में ही 2 बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले 1 रुपये 80 से बढ़ाकर 2 रुपये 21 पैसे किया गया और बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान ने साहसिक फैसला लेते हुए 43 पैसे का और बढ़ाकर इनका रेट 2 रुपये 64 पैसे किया है।

उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ इस मजदूर भाईचारे को होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के प्रबंध किए हैं ताकि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए गेहूं का हर दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने किसानों की मेहनत से पैदा किए गए अनाज के हर दाने को खरीदने संबंधी राज्य सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज के 98 विद्यार्थियों ने GNDU के परिणामों में मेरिट स्थान किया प्राप्त
Next Article Punjab News: एस.सी समुदाय के लिए बड़ी खबर, वकीलों के पद भरने के लिए घटाई आय सीमा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.