Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरकारी स्कूलों के 25 छात्र जाएंगे ISRO

Jalandhar News: सरकारी स्कूलों के 25 छात्र जाएंगे ISRO

0
Jalandhar News: सरकारी स्कूलों के 25 छात्र जाएंगे ISRO

जालंधर, ENS: जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का अवसर मिला है। इन छात्रों में कक्षा 7वीं, 9वीं और 11वीं के 15 छात्राएँ और 10 छात्र शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इसरो जाने वाले सभी छात्रों से मुलाकात की और छात्रों की हौसला अफजाई की। इस दौरान छात्रों को सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

डीसी ने छात्रों से कहा कि वह इस यात्रा से अधिकतम सीखने का प्रयास करें क्योंकि यह मौका उनकी जिंदगी बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल उनकी पढ़ाई के लिए लाभकारी होगी बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी दे सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत छात्रों को विश्वस्तरीय शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कदम छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि ISRO जैसी संस्थाओं के दौरे से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के चयन के लिए जिला प्रशासन और ISRO की साझा पहलों के तहत पहले ब्लाक स्तर पर क्विज़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें जीतने वाले छात्रों के जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला स्तर पर विजयी रहे 25 छात्रों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के चलते ISRO जाने का मौका मिल रहा है। छात्रों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here