Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ढाबे पर चाय पीने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: ढाबे पर चाय पीने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ढाबे पर चाय पीने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ढाबे पर चाय पीने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस टीम एएसआई धर्मपाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान पत्र मिलने के कारण शव ही पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति अधेड़ था और 50 साल से ज्यादा उम्र का लगता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। लोगों के बयान ले लिए हैं। उनका कहना है कि सुबह ही व्यक्ति चाय पीने के लिए आया था। चाय पीते-पीते ही उसे घबराहट होने लगी। उसे वहीं बेंच पर लेटाया गया और पानी पिलाया गया, लेकिन उसकी 10 मिनट बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने डेडबॉडी को सिविल अस्पताल की मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है।

ढाबा चलाने वाले तिलक राज ने बताया कि एक व्यक्ति सुबह उसके पास आया था। उसने चाय मांगी। उसे चाय बनाकर दी। चाय पीते ही वह कहने लगा कि उसे घबराहट हो रही है। इतने में उसने उसे पानी पिलाया और वहीं बैंच पर लिटा दिया। 10 मिनट के करीब वह घबराहट में रहा और इसके बाद दम तोड़ दिया। उसके पास से एक पर्ची मिली है जिस पर राजा नाम लिखा है। इस इसे नहीं जानता न ही ये कभी पहले ढाबे पर आया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here