Home Breaking News Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

0
Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

नौकरी छोड़कर लकवाग्रस्त पिता की कर रहा था देखभाल

धारः शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक, मृतक कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए उसने 2 साल पहले जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था। कुणाल की शादी नहीं हुई थी। परिवार में केवल तीन सदस्य थे पिता और छोटा भाई। छोटा भाई इंदौर में रहता है। वहीं, कुणाल की मां के बारे में आसपास के लोगों को भी आज तक कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं।

पुलिस को मिली सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक वह चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकालकर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नस काटता है। पैंट उतारता है। अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है। इसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। वह अपनी पैंट उतार देता है और नग्न अवस्था में भी गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है। बाद में उसकी खून ज्यादा बह जाने के चलते मौत हो गई।

मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम पहुंची। सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में युवक खुद अपने आपको चाकू से काटता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था और कुछ समय से परेशान था। घटनास्थल से एक चाकू जब्त किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here