Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में ADCP ने पुलिस फोर्स सहित की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 4 राउंडअप, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में ADCP ने पुलिस फोर्स सहित की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 4 राउंडअप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में ADCP ने पुलिस फोर्स सहित की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 4 राउंडअप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत आज कई इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ वेस्ट हलके में संदिग्ध इलाकों में दबिश दी गई। पुलिस ने कई घरों की तालाशी भी ली। जिसके बाद पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को राउंडअप करते हुए नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि भार्गव कैंप सहित कमिश्नरेट एरिया में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान 4 व्यक्तियों को राउंडअप किया गया।

काबू किए गए व्यक्तियों से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जिसमें से नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद की गई है। अभियान के दौरान एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी विजय कवर पाल के साथ थाना प्रभारियों सहित थानों की टीमें तैनात रही। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। एडीसीपी ने कहा कि आरोपी कहां से नशा लेकर आते है और कहां सप्लाई करते है, इस बारे में जांच की जा रही है। काबू किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अधिकारी ने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई निरतंर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से छोड़ा जाएगा, जबकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ पुलिस को काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में पुलिस की तस्करों के खिलाफ पैनी नजर है। किसी भी नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। एसीपी के अनुसार लोगों का तस्करों को लेकर काफी सहयोग मिल रहा है। ऐसे में तस्करों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जा रहा है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब डिविजन में अब तक 303 मामले दर्ज किए जा चुके है, जबकि 367 को राउंडअप किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here