Home Himachal>Baddi हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

0
हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

 बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फे तीन में एक किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति की घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी व सोने व चांदी के जेवरात ले गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। दिनेश ठाकुर व एकता राणा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में किराए के मकान में रहते है। बीते दिन एकता राणा अपने कमरे का ताला लगा कर अपनी ड्यूटी पर आ गई और उनके पति भी अपने काम पर चले गए। सांय साढ़े पांच बजे जब महिला अपने कमरे पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था।

अल्मारी का सारा सामान बिखेरा हुआ था। जिस पर घबरा गई और जब उसने अपनी अल्मारी चेक की तो उसमें नकदी करीब एक लाख 65 हजार व जेवरात चोरी थे।उसने अपने पति दिनेश ठाकुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों ने बद्दी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आकर आवश्यक सुबूत जुटाए।  दिनेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ पैसा घर में रखा हुआ था। साथ ही सोने व चांदी के जेवरात भी चोर ले गए।  उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। जिसकी वह जांच कर रहे है। सीसीटीवी कैमरे से चोरों की तलाशी जारी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here