Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तीन करोड़ का इनाम जीतने वाली महिला पहुंची Bhanot Enterprises, लड्डू बांट जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

Punjab News: तीन करोड़ का इनाम जीतने वाली महिला पहुंची Bhanot Enterprises, लड्डू बांट जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

0
Punjab News: तीन करोड़ का इनाम जीतने वाली महिला पहुंची Bhanot Enterprises, लड्डू बांट जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब तीन करोड़ रुपये की होली बंपर लॉटरी जीतने वाली महिला विजेता कमलेश कौर ने अपनी जीत का दावा करने के लिए शहर के मशहूर Bhanot Enterprises पहुंचीं। इस खास मौके पर वहां जश्न का माहौल बन गया, लड्डू बांटे गए और भांगड़ा डालकर खुशी जाहिर की गई।

जिले की रहने वाली कमलेश कौर ने बताया कि उन्होंने Bhanot Enterprises के रिटेल काउंटर से होली बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी किस्मत इतनी बड़ी पलटी मारेगी और वह तीन करोड़ रुपये की विजेता बन जाएंगी।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमलेश कौर ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है। उन्होंने बताया कि इस इनाम से वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगी और भविष्य को सुरक्षित बनाने की योजना बनाएंगी। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी लॉटरी योजना के चलते उन्हें यह बड़ा मौका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here