5 यात्री घायल इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की मदद से पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल का है। घायलों की ये हुई पहचान घायलों में गुरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, जुझार सिंह (छत्तीसगढ़), मोहम्मद खनित (पश्चिम बंगाल) और अर्जुन सिंह (गांधी नगर, जम्मू) शामिल हैं। सो रहे थे यात्री, अचानक हुआ धमाका बस में सवार एक यात्री अमन (दिल्ली निवासी) ने बताया कि बस जम्मू से दिल्ली जा रही थी। रात करीब 2 बजे सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस जांच जारी सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि दोनों प्राइवेट बसें जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रही थीं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।