Home Haryana हाईवे पर 15 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, 10 घायल

हाईवे पर 15 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, 10 घायल

0
हाईवे पर 15 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, 10 घायल

पानीपतः दिल्ली- चंडीगढ़ हाईवे पर खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इसके बाद पीछे से आ रही कई गाड़ियां भी आपस में टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार 15 वाहनों की टक्कर हो गई। दरअसल, हरियाणा में 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जीरो विजिबिलिटी के चलते पानीपत और सोनीपत हाईवे पर भी कई वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए।

इस घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, नेशनल हाईवे-44 पर भी धुंध में ट्रक पलटने से दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर पलटे ट्रक को हटाने के लिए पुलिस ने 4 क्रेन मंगवाईं। काफी मशक्कत के बाद ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिससे रास्ता साफ किया जा सका।

लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत और राहत कार्य के बाद नेशनल हाईवे-44 को दोबारा खोल दिया गया। उधर, हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम में भी जबरदस्त धुंध रही। 19- 20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिनों तक प्रदेश में करीब 180 मिमी बारिश दर्ज की गई, तापमान में भी 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। लगातार बारिश, बादल और ठंडी हवा चलने से सुबह- शाम ठिठुरन भी बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here