महिला के अनुसार, उसका पालतू कुत्ता मार्च महीने से लापता है। उसे शक है कि कुत्ते को चोरी कर लिया गया था जिसके बाद से वह लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। महिला का कहना है कि उसका कुत्ता कुल्लू-मनाली से चोरी हुआ था। उसे शक है कि जिस गाड़ी में कुत्ते को ले जाया गया उसका नंबर पीबी-09 कपूरथला से संबंधित था। इसी आधार पर वह कुत्ते की खोज में यहां पहुंची है। इससे पहले भी वह कुछ हफ्ते पहले कपूरथला आकर तलाश कर चुकी है। फिलहाल महिला कपूरथला के एक रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में अपने पालतू कुत्ते की खोज कर रही है। वह लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभव प्रयास कर रही है। महिला ने अपने कुत्ते को खोजने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है ताकि उसका पालतू जल्द से जल्द मिल सके। महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है उसकी बेटी विदेश में है और उसके पति का निधन हो चुका है। ऐसे में उसका पालतू कुत्ता ही उसका इकलौता सहारा था। यह घटना इंसान और जानवर के बीच गहरे प्रेम और लगाव को दर्शाती है। जहां एक महिला अपने पालतू को लिए सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर उसे ढूंढने में जुटी हुई है।View this post on Instagram