Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Factory में आग लगने से हुआ Blast, झुलसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: Factory में आग लगने से हुआ Blast, झुलसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: Factory में आग लगने से हुआ Blast, झुलसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः मोती नगर इलाके में देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब आर.के. रोड पर स्थित सूर्या निटवियर में गैस लीक होने के कारण एक भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री के भीतर सो रहे एक 50 वर्षीय हेल्पर की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार तक ढह गई और मृतक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुआ। सूर्या निटवियर फैक्ट्री के एक कमरे में गैस रिसाव हो रहा था। रात के वक्त जैसे ही गैस का दबाव बढ़ा अचानक एक जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके के साथ ही कमरे में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोग नींद से जाग गए।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम करने वाला राम नरेश (50 वर्ष) कमरे के अंदर ही सो रहा था। धमाके के कारण कमरे की एक दीवार पूरी तरह ढह गई। राम नरेश को भागने या खुद को बचाने का जरा भी समय नहीं मिला और वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर गया। मौके पर ही उसकी झुलसने से मौत हो गई। मृतक राम नरेश मूल रूप से इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले लंबे समय से इसी फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि राम नरेश कुंवारा था और उसका कोई अपना घर यहां नहीं था इसलिए वह फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ही रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना मोटी नगर जांच अधिकारी ने बताया हादसे की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। उनके इलाहाबाद से लुधियाना पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और बॉडी वारिसों को सौंपी जाएगी। परिवार के बयानों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here