Jalandhar News: Driver को झपकी आने से टिप्पर से टकराई Bus, मची चीख पुकार

जालंधरः तेज रफ्तार बस व टिप्पर में टक्कर होने से 5 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6 बजे काला बकरा के पास हुआ। जिससे बस में बैठी 5 सवारियां घायल हो गईं और ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं। हादसे का कारण बस ड्राइवर को झपटी आना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंती, टीम ने वाहनों को हाईवे से साइड पर करवाया और घायलों को काला बकरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

बस की टिप्पर के साथ टक्कर होने से पीछे से आ रही दो कारें भी टकरा गईं और क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि हादसा लाजवंती पेट्रोल पंप के सामने हुआ। घायल बस चालक राजिंदर सिंह निवासी अपरा ने बताया कि ड्राइव करते उसकी आंख लग गई। इसी कारण हादसा हुआ है। जिस टिप्पर से बस की टक्कर हुई, उसका चालक टिप्पर समेत फरार हो गया। पांचों घायल जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मोहम्मद रफी, इमतजाह, जुल्फकार, उमर बशीर, सजाद अहमद के रूप में हुई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...