Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नाबालिग ने गली में बिखेरे पावन अंग, लोगों में रोष, देखें वीडियो

Punjab News: नाबालिग ने गली में बिखेरे पावन अंग, लोगों में रोष, देखें वीडियो

0
Punjab News: नाबालिग ने गली में बिखेरे पावन अंग, लोगों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के खन्ना में में स्थित सिंह एवेन्यू इलाके की गली में पवित्र गुटका साहिब के अंग बिखरे मिले। इस घटना को लेकर सिख समुदाय और स्थानीय लोगों में रोष पाया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खन्ना हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की कड़ी निंदा की। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में करीब 11 वर्षीय एक बच्चा गुटका साहिब के अंगों को गली में बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों और संगत का मानना है कि यह केवल एक बच्चे की शरारत नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी गहरी साजिश हो सकती है। घटना को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तह तक जाकर जांच की जाए। लोगों का आरोप है कि इलाके में रह रहे कुछ झुग्गी-झोपड़ी निवासियों की भूमिका संदिग्ध है।

इन बाहरी लोगों के पहचान पत्र और दस्तावेजों की गहनता से जांच होनी चाहिए। संगत का मानना है कि मासूम बच्चे का इस्तेमाल मास्टरमाइंड द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। बच्चे के साथ-साथ उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जो पर्दे के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here