JalandharJalandhar News: महिला ने पति को दी धमकी, 50 लाख लेकर फरार,...

Jalandhar News: महिला ने पति को दी धमकी, 50 लाख लेकर फरार, मांगे 5 करोड़, केस दर्ज

जालंधर, ENS: थाना बारादरी के अंतग्त आती डिफेंस कालोनी में महिला द्वारा पति को धमकी देकर पैसे हड़पने की घटना सामने आई है। दरअसल, महिला ने पति को आत्महत्या की धमकी देकर 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। इसके बाद पति से फिर 5 करोड़ की मांग की। जिसके बाद पति ने परेशानी के चलते शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के दौरान शांति कुंज पटियाला की रहने वाली परेक्षा गुप्ता और उसके पिता ऋषिपाल के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को डिफेंस कालोनी के रहने वाले 33 वर्षीय बासू अग्रवाल ने बताया कि वह ठेकेदार (सड़कें बनाने) का काम करता है। उसकी शादी 2017 में शांति कुंज पटियाला की रहने वाली परेक्षा गुप्ता से हिंदू रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के कुछ महीनों के ही पत्नी ने तंग करना शुरू कर दिया था और उसके माता-पिता से गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। 2018 में उसके बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद पत्नी का गुस्सा ज्यादा बढ़ गया और वह बात-बात पर लड़ाई झगड़े पर उतर आती थी। इसी चलते वह अपने मायके चली गई।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे आत्महत्या कर झूठे केस फंसाने और माता-पिता की इज्जत बदनाम करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने लगी। उसने बच्ची के भविष्य के लिए किसी से बात नहीं की, लेकिन वह नहीं मानी, जिस कारण वह डर गया। उसने मार्च 2021 में 20 लाख रुपये पत्नी के खाते में डाल दिए, लेकिन वह फिर उसे परेशान करने लगी तो उसने दोबारा 30 लाख रुपये अप्रैल 2021 में उसके खाते में आरटीजीएस कर दिए। उसने अपने ससुर से बात की तो वह भी उल्टा उसे डराने लगे।

पैसे लेने के बाद पत्नी ने 5 करोड़ रुपये और मांगने शुरू कर दिए। उसने परेशानी की बात परिवार के सदस्यों से की तो सभी से बैठकर बात करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। वह आखिरी बार घर से जाते समय उसके माता-पिता के पर्सनल लाकर से 2 लाख रुपये की नकदी सहित सोने के गहने लेकर चली गई और फिर पैसों की मांग करने लगी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने जांच के लिए बाप-बेटी को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआइ करनैल सिंह ने बताया कि वह टीम सहित आरोपयों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...