Home Punjab पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान

0
पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान
Punjab News : वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने जानकारी दी कि लालजीत भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम काफी समय से इस मामले में जांच कर रही थी और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। क्या है पूरा मामला वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिनमें पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम भी सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल का आया बयान AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मंत्री को न सिर्फ पद से हटाया गया, बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया गया।   बीजेपी पर साधा निशाना केजरीवाल ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा में एक ADGP की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कई लोगों पर आरोप लगे, लेकिन सरकार और पार्टी उनके बचाव में खड़ी हो गई। AAP और बीजेपी में फर्क बताया केजरीवाल ने कहा कि यही आम आदमी पार्टी और बीजेपी में फर्क है। AAP न्याय के मामले में अपने ही नेताओं पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि बीजेपी अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती है, भले ही न्याय से समझौता करना पड़े।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here