Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : Soya Treat Shop पर पनीर को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News : Soya Treat Shop पर पनीर को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News : Soya Treat Shop पर पनीर को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर (ENS): महानगर के Johal Market में स्थित Soya Treat शॉप पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक ने सोया पनीर के अंदर बाल मिलने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद दुकान पर काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा। जानकारी के अनुसार, वनी नाम के ग्राहक ने बताया कि वह दुकान से सोया पनीर खरीदकर घर ले गया था। जब उसने घर जाकर पैकिंग खोली तो उसमें बाल मिला, जिसे देखकर वह हैरान रह गया। इसके बाद वह तुरंत शिकायत करने के लिए वापस दुकान पर पहुंचा।

ग्राहक का आरोप है कि जब उसने इस बारे में दुकान के कर्मचारियों से बात की, तो उन्होंने समस्या का समाधान करने के बजाय उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दुकान पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं, पीड़ित ग्राहक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ इस तरह की घटना न हो।

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here