Home Punjab>Amritsar Punjab News: गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

Punjab News: गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

0
Punjab News: गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः DM गगनदीप सिंह रंधावा का अंतिम संस्कार अमृतसर के दुर्गियाना शिवपुरी श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भी मौजूद थे।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, BJP पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत कई नेता श्मशान घाट पहुंचे और गगनदीप सिंह रंधावा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद लोगों ने गगनदीप सिंह रंधावा की याद में श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here