Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः नशीले पदार्थों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई SHO  सतपाल सिंह की टीम द्वारा लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान की गई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक ‘खंडा’ (घातक हथियार) और अन्य धारदार हथियार (तलवारें आदि) बरामद किए गए हैं। ये आरोपी नंगल (बटाला), अबोवाल और कोटला नोध सिंह जैसे अलग-अलग इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए DSP दविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि “कल हमें एक बड़ी सफलता मिली। यह एक संगठित आपराधिक गिरोह था,  जिसके तार जेलों में बंद अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हम इनका रिमांड लेंगे और आगे की पूछताछ करेंगे,  ताकि जेलों में बैठे इनके सरगनाओं तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। अब यह देखना बाकी है कि पूछताछ के दौरान और कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here