Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: श्रीराम नवमी शोभायात्रा पर श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे Himachal के Governor और Manish Sisodia, देखें वीडियो

Jalandhar News: श्रीराम नवमी शोभायात्रा पर श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे Himachal के Governor और Manish Sisodia, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: श्रीराम नवमी शोभायात्रा पर श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे Himachal के Governor और Manish Sisodia, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में 25 मार्च यानी आज श्रीराम नवमी की शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न 11 मार्गों से होते हुए देर शाम मंदिर में ही विश्राम लेगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे, जहां उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

वहीं शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से रुट डायवर्ट किया गया है। नवरात्र को लेकर मंदिर में 24 मार्च से श्री राम चरित मानस पाठ शुरू हुआ था, जिसका आज भोग डाला गया। प्रबंधकों ने बताया कि शोभायात्रा में पंजाब ही नहीं बल्कि राजस्थान से आने वाली बैंड पार्टियां और झांकियां दिखेंगी। शोभायात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। शोभायात्रा आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी। सबसे पहले अड्डा होशियारपुर चौक पर पहुंचेगी। यहां पर भक्तजन यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करेंगे। यात्रा के पूरे रूट पर लंगर का प्रबंध होगा।

इसके बाद यात्रा लव कुश चौक (मिलाप चौक) पहुंचेगी। फिर श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), इसके बाद बस्ती अड्डा चौक और फिर पटेल चौक से वापस श्री देवी तालाब मंदिर मार्ग पर रवाना होगी। श्री देवी तालाब मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान फाटक टांडा, अड्डा होशियारपुर चौक, पंजपीर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा मार्किट, लवकुश चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक, माई हीरां गेट के एरिया में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here