AmritsarPunjab News: कल फिर लैंड कर सकता है अमेरिका से डिपोर्ट यात्रियों...

Punjab News: कल फिर लैंड कर सकता है अमेरिका से डिपोर्ट यात्रियों का विमान, मंत्री ने उठाए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अमेरिका से अवैध प्रवासियों का निर्वासन जारी है। 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का विमान 104 भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब 119 यात्री को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरा विमान कल 15 फरवरी को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, लेकिन पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने अवैध प्रवासियों की पंजाब में लैंडिंग पर सवाल उठाए हैं। इन 119 लोगों में पंजाब के 30 हरियाणा ओर गुजरात के 33–33 लोगों के इलावा उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र ओर चंडीगढ़ के भी लोग शामिल होंगे।

उन्होंने सवाल किया है कि अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत आने वाले अमेरिका के सैन्य विमान गुजरात, हरियाणा, दिल्ली में क्यों नहीं उतर रहे? उन्होंने कहा कि यह भाजपा द्वारा पंजाब की छवि खराब करने का प्रयास है। अमेरिका के सैन्य विमान को अहमदाबाद में उतरना चाहिए। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को निशाना बना रही है। सरकार यह सुनिश्चित करके पंजाब को बदनाम करना चाहती है कि निर्वासित भारतीयों को ले जाने वाला विमान अमृतसर में ही उतरे।

सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत को 487 अवैध भारतीय नागरिकों के बारे में बताया है, निष्कासित किए जाने के आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन ने दिए हैं, लेकिन निर्वासित किए गए भारतीयों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका से भारत की यात्रा के दौरान उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

पूरे सफर में उनके हाथ और पैर बेड़ियों में जकड़े रहे और एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही बेड़ियां खोली गईं। निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे पर बात करते हुए मिस्त्री ने इसे चिंतनीय बताया और आश्वासन दिया कि भारत सरकार इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से इस बारे में बात करे समस्या का समाधान कराएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...