Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

0
Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

होशियारपुर: जिले के कोट फतूही कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां ‘श्री कृष्णा ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर रात के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही चोरी की सही रकम का आंकलन किया जा सकेगा।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here