Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कपड़ा खरीदने जा रहे युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बैग से नकदी ले उड़ा नौसरबाज, देखें वीडियो

Jalandhar News: कपड़ा खरीदने जा रहे युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बैग से नकदी ले उड़ा नौसरबाज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कपड़ा खरीदने जा रहे युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बैग से नकदी ले उड़ा नौसरबाज,  देखें वीडियो

जालंधर: इन्सानियत के नाते लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला जालंधर के बस्ती अड्डा से सामने आया है जहां एक कपड़ा कारोबार से जुड़ा युवक घर से 15,000 की नकदी लेकर लुधियाना के लिए निकला था। रास्ते में एक व्यक्ति द्वारा लिफ्ट मांगे जानें पर इंसानियत दिखाते हुए उसे लिफ्ट दे दी, लेकिन रास्ते में उक्त व्यक्ति द्वारा कारोबारी के बैग से नकदी निकाल ली गई।

पेट्रोल भरवाते समय चोरी का लगा पता
युवक ने बताया,’जब वह कपड़े की खरीद के लिए सुबह लुधियाना जानें के लिए घर से निकला तो रास्ते में उससे एक व्यक्ति ने भैया मंडी तक के लिए लिफ्ट मांगी। उसे उतारने के बाद जब वह बस्ती अड्डा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पंहुचा तो उसे पता लगा की बैग से 15,000 की नकदी गायब है।

कई चोरियों को अंजाम दे चुका है नौसरबाज
युवक ने रास्ते पर लगे CCTV फुटेज निकलवाए। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक नीली टी शर्ट पहने टोपी लगाए एक व्यक्ति को बाइक पर बैठा कर ले जाता दिखाई दे रहा है। मार्किट में पूछे जानें पर व्यक्ति की पहचान हो गई। व्यक्ति बदरी कलोनी का रहने वाला है। युवक द्वारा जानकारी दी गई की वह पहले भी कई चोरियों को अंजाम दे चुका है।

परिवार ने किया बेदखल
युवक ने बताया की जब वह उक्त व्यक्ति के घर पंहुचा तो पहले तो परिवार वालों ने बात करने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि हमने उसे परिवार से बेदखल कर दिया है। अब आप चाहें तो उसे मारे या पुलिस के हवाले कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here