Home Punjab>Amritsar Punjab News: DM Randhawa के घर का बिजली क्नेक्शन काटकर 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

Punjab News: DM Randhawa के घर का बिजली क्नेक्शन काटकर 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

0
Punjab News: DM Randhawa के घर का बिजली क्नेक्शन काटकर 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। सुसाइड केस के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्शन लेते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने पहुंची तो उनके घर की अचानक बिजली चली गई। इस मामले में परिवार का आरोप है कि उनके घर की बिजली की तारों को जानबूझकर काटा गया, जिससे वे दहशत में आ गए हैं।

परिवार के सदस्य वरिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल शाम के समय जब पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने आई हुई थी, तभी अचानक बिजली चली गई। शुरुआत में इसे सामान्य बिजली कटौती या तकनीकी खराबी समझा गया। लेकिन देर रात जब आसपास के घरों में बिजली आ गई और उनके घर में अंधेरा बना रहा, तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं। इस जानकारी के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। परिवार के अनुसार, फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

वरिंदर पाल का कहना है कि यह किसी बिजली विभाग के कर्मचारी का काम नहीं लगता, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग परिवार पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने भगवंत मान से गगनदीप सिंह रंधावा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन परिवार अब भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here