Home Himachal>Una छपरोह में जूट उत्पाद निर्माण का कौशल सीख रहीं महिलाएं

छपरोह में जूट उत्पाद निर्माण का कौशल सीख रहीं महिलाएं

0
छपरोह में जूट उत्पाद निर्माण का कौशल सीख रहीं महिलाएं

ऊना, सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट मेकिंग प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत छपरोह की प्रशिक्षणार्थियों ने जूट से आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार करने का हुनर सीखकर अपनी रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जूट से विभिन्न प्रकार के बैग, खिलौने, आभूषण एवं डेकोरेटिव आइटम तैयार किए। जूट उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भरता, छोटे उद्योगों की स्थापना और स्वरोजगार की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण न केवल कौशल वृद्धि में सहायक सिद्ध होते हैं, बल्कि महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित कर उन्हें अपना स्वयं का छोटा उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस अवसर पर पूर्व ग्राम पंचायत उप प्रधान गौरी देवी, मास्टर ट्रेनर भोली देवी, मंजू देवी सहित अन्य सम्मानित उपस्थितजन भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here