Home National मंदिर में छत का हिस्सा गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

मंदिर में छत का हिस्सा गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

0
मंदिर में छत का हिस्सा गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

तिरुचिरापल्ली: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के समायपुरम मरियम्मन मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां छत का एक हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना सन्नाथी स्ट्रीट मंडपम में हुई, जहां दर्शन के लिए समायपुरम पहुंचे श्रद्धालु सो रहे थे। त्रिची जिला पुलिस के मुताबिक, तंजावुर जिले की रहने वाली 32 वर्षीय नादिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाया और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को काउंटिंग होगी। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सत्ता के लिए होने वाली इस जंग की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में इस तरह के हादसे विपक्ष के लिए वो हथियार हैं, जो सत्ता पक्ष को घेरने में इस्तेमाल हो सकते हैं। इससे पहले तमिलनाडु के तंजौर से भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई है। यहां तिरुवैयारू के पास एक मंदिर उत्सव के दौरान 10 साल की छात्रा की मौत हो गई थी।

मृत बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी और एक मालवाहक ऑटो में बैठकर मंदिर जा रही थी। वह ऑटो में चल रहे जनरेटर इंजन के पास बैठी हुई थी, अचानक उसके बाल जनरेटर में फंस गए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गई।

उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसे तंजौर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। त्रिची जिला पुलिस के मुताबिक, तंजावुर जिले की रहने वाली 32 वर्षीय नादिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाया और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here